भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंदिरा रसोई के सामने खाने के जूठे बरतन रखे हुए हैं, जिन्हें दो सुअर चाट-चाटकर साफ कर रहे हैं। बता दें सीएम अशोक गहलोत द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अगस्त 2020 में ‘इंदिरा रसोई योजना’ की शुरुआत की गयी थी।
बता दें राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ड्रीम स्कीम ‘इंदिरा रसोई योजना’ के जरिए सिर्फ 8 रुपए में गरीबों का पेट भर रही है, ताकी कोई भी भूखा न सोए। योजना के तहत 100 करोड़ रुपए के बजट से 25 इंदिरा रसोई को चालू किए गए। इस बीच भरतपुर में फूड सेंटर के बाहर पड़े गंदे बर्तन सुअर चाटते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम से लेकर आला अफसरों में खलबली मच गई। मामले के तूल पकड़ते ही भरतपुर नगर निगम ने संस्था से अनुबंध समाप्त कर नोटिस जारी किया।
भरतपुर नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार का कहना है कि मैंने भी सोशल मीडिया पर देखा है। महारानी जया कॉलेज के पास संचालित इंदिरा रसोई के बर्तनों को सूअर चाटते नजर आया था। उन्होंने कहा कि संचालक की लापरवाही की जांच हो रही है। उपनिदेशक क्षेत्रीय विस्तार सुरेश यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इंदिरा रसोई का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और संचालक को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस दिया गया है।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सुअर के प्लेटों को चाटता देख बीजेपी से सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, ‘गहलोत सरकार की इंदिरा रसोई योजना का खाना कैसा है, इससे ज्यादा जरूरी है ये जानना कि उसे किन बर्तनों में परोसा जाता है!’
आपको बता दें कि हाल ही सीएम गहलोत ने यह फैसला लिया था कि महीने में एक बार सभी विधायक इंदिरा रसोई में ही खाना खाएंगे। जिससे भोजन की क्वालिटी बनी रहेगी।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
15 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
18 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines