Bharatpur News: जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर पिछले 12 दिनों से चल रहा सैनी आरक्षण आंदोलन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। आंदोलन के चलते हाईवे पिछले 12 दिनाें से बंद था। उधर, आंदोलन स्थगित होने के बाद नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने हाईवे की सफाई शुरू कर दी।
फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने कहा कि हमने आयोग से 10 दिन में रिपोर्ट मंगवाने को कहा है। बता दें कि आंदोलन के कारण जयपुर से आगरा और आगरा से जयपुर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वाहनों को भुसावर और नगर होते हुए जाना पड़ रहा था।
बेनतीजा रही वार्ता
उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल से 12 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर माली, सैनी, शाक्य, मौर्य समाज आंदोलन कर रहा था। इस दौरान सरकार से कई बार वार्ता हुई, लेकिन हर बार वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद ओबीसी आयोग के साथ आंदोलनकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी।
चुनाव से पहले आरक्षण पर फैसला लें सरकार
मुरारी लाल सैनी ने आंदोलन स्थगित करते हुए कहा कि 21 अप्रैल से 12 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा था। सरकार से कई बार वार्ता हुई। इसके बाद ओबीसी आयोग से कल वार्ता हुई। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि हम 6 महीने में जिलों से रिपोर्ट मंगवाएंगे।
हमने आयोग से 10 दिन में रिपोर्ट मंगवाने को कहा है। ताकि चुनाव से पहले आरक्षण पर फैसला किया जा सके। इसके अलावा 21 अप्रैल के बाद और उससे पहले आंदोलनकारियों पर लगे मुकदमे सरकार वापस ले, इस पर भी आश्वासन मिला है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
10 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
12 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines