हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेंडर चेंज करवाकर मीरा से बना 'आरव', अपने ही स्टूडेंट से रचाई शादी, देखें तस्वीरों में प्यार की अनोखी दास्तां

विज्ञापन
महिला टीचर ने जेंडर बदलकर की अपनी ही स्टूडेंट से शादी

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में प्यार की एक अनोखी घटना सामने आयी है जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। यहां जिले में महिला शिक्षक को अपने ही स्कूल की स्टूडेंट से प्यार हो गया। इसके बाद लड़की ने अपने प्यार के परवान की खातिर अपना जेंडर चेंज करा लिया और लड़की से लड़का बनकर स्कूल की छात्रा से 4 दिन पहले शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वही दोनों की शादी से दोनों के परिजन काफी खुश हैं।

प्यार के आड़े आ रहा था जेंडर

मीरा से आरव (जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव) बने दूल्हा ने बताया कि मैं सरकारी स्कूल मे फिजिकल टीचर हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। मीरा और कल्पना के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। मगर, दोनों के बीच जेंडर को लेकर अड़चनें आ रही थीं।

अभी पढ़ें – Lucknow Crime News: बस एक गलती… और रिटायर्ड फौजी ने गवां दिए 79 लाख रुपये, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन

2019 में जेंडर चेंज कराने का फैसला

इसके बाद मीरा ने साल 2019 में जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया। कई बार सर्जरी करवाई। जेंडर चेंज प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह मीरा से आरव बन गईं। इसके बाद 4 नवंबर को अपनी स्टूडेंट कल्पना से शादी रचा ली। लोग अब उन्हें मीरा नहीं, बल्कि आरव कुंतल के नाम से ही पुकारते हैं। फिलहाल, नौकरी के कागजात में नाम परिवर्तन और फीमेल से मेल जेंडर कराने के लिए काफी परेशानी हो रही है।

तीन साल दिल्ली में चली सर्जरी

बता दें कि मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी, मगर उसके हाव-भाव लड़कों जैसे थे। चिकित्सकों की राय में इसे डिस्फोरिया कहा जाता है। उसकी दिल्ली के एक हॉस्पिटल में 25 दिसंबर, 2019 से 2021 तक जेंडर चेंज की सर्जरी चली। इन तीन वर्ष में मीरा की स्टूडेंट कल्पना ने पूरा ख्याल रखा। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ। हाल ही 4 नवंबर को कल्पना व आरव परिणय सूत्र में बंध गए।

विज्ञापन

खेल के दौरान हुआ अपनी स्टूडेंट से प्यार

शादी करने के बाद आरव कुंतल ने बताया कि मैं सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। मैं लड़की के रूप में पैदा हुई, मगर मुझे लगता था कि मैं लड़की न होकर लड़का हूं। इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ शादी कर ली।

शादी के बाद दोनों खुश हैं

वहीं शादी के बाद दुल्हन बनी स्टूडेंट कल्पना ने बताया कि मेरे स्कूल में मीरा फिजिकल टीचर थी और मैं खेलने जाया करती थी। कल्पना के मुताबिक खेलने के दौरान ही हम दोनों के बीच प्यार हुआ और मीरा ने शादी करने के लिए अपना जेंडर बदलवा लिया और वह मेरे लिए एक लड़का बन गई। कल्पना ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हमारी शादी से दोनों के परिवार वाले भी खुश हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मेरठ में सप्लाई का दूषित पानी पीने से मचा हाहाकार, अस्पतालों में मरीजों की संख्या देख DM भी सहम गए

बचपन से ही हरकतें लड़कों वाली थीं

इस शादी को लेकर आरव के पिता बीरी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे पांच लड़कियां थी और कोई बेटा नहीं था। सबसे छोटी बेटी मीरा लड़की होकर भी लड़कों के जैसी रहती थी। उसकी सभी हरकतें लड़कों वाली थीं। लड़कों के साथ ही खेलती थी। अब उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया है। मुझे बहुत खुशी है कि आरव और कल्पना की शादी हो गई है। बता दें इस शादी की खास बात यह है कि दोनों ही परिवारों की रजामंदी के बाद यह रिश्ता जुड़ा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola