Barmer: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को बाड़मेर के चौहटन पहुंचे। जहां उन्होंने बिपरजाॅय तूफान के कारण प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहे। सीएम जयपुर से उत्तरलाई बाड़मेर आए और यहां से चौहटन पहुंचे। चौहटन का दौरा करने के बाद सीएम जालौर जिले के सांचौर में प्रभावित इलाकों को दौरा करेंगे।
सीएम ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
बिपरजाॅय तूफान के कारण बाड़मेर के चौहटन में 10 इंच से अधिक बारिश हुई। इसके कारण कई लोगों को यहां से दूसरी जगह ले जाना पड़ा। सीएम सुबह 11 बजे हेलीकाॅप्टर से उत्तरलाई पहुंचे। यहां बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के साथ सीएम चौहटन पहुंचे।
चौहटन में विधायक पदमाराम मेघवाल समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। सीएम ने यहां प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने तूफान से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और हवाई सर्वेक्षण के बाद सीएम ने ट्वीट कर कहा कि अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से प्रदेश में हुई क्षति का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण पर हूँ। राहत व बचाव कार्य में SDRF की 17 व NDRF की 8 टीमें लगी हुई हैं। क्षति का सर्वेक्षण पूर्ण होने के बाद प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
सरकार पूरी तरह लोगों के साथ है- सीएम
इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को पानी निकासी की व्यवस्था, राशन सामग्री, घरों आदि को हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक पदमाराम मेघवाल ने हालात की जानकारी देते हुए सीएम से नुकसान का मुआवजा देने की बात की। सीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से लोगों के साथ है। उनकी किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। प्रशासन को बचाव और राहत अभियान में कोई लापरवाही नहीं बरतें। इसके बाद सीएम सांचैर के लिए रवाना हो गए।
स्थगित किए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
चक्रवात प्रभावित जिलों के दौरे के चलते मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने पूर्व में निर्धारित बूंदी, कोटा, झालावाड़ और दौसा जिले के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। गहलोत को इन जिलों में जाकर महंगाई राहत शिविरों का जायजा लेना था।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
20 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines