हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एयू जयपुर मैराथन 2026: एक लाख कदमों से गूंजा जयपुर, फिटनेस का बना राष्ट्रीय मंच

रविवार की सुबह जयपुर की सड़कों पर नज़ारा कुछ अलग ही था. अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ते शहर के साथ-साथ एक लाख से अधिक धावक भी अपने लक्ष्य की ओर दौड़ रहे थे. फिटनेस, अनुशासन और उत्साह के इसी संगम के साथ एयू जयपुर मैराथन 2026 का भव्य आयोजन ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ.

विज्ञापन

रविवार की सुबह जयपुर की सड़कों पर नज़ारा कुछ अलग ही था. अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ते शहर के साथ-साथ एक लाख से अधिक धावक भी अपने लक्ष्य की ओर दौड़ रहे थे. फिटनेस, अनुशासन और उत्साह के इसी संगम के साथ एयू जयपुर मैराथन 2026 का भव्य आयोजन ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ. संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक व राजस्थान टूरिज्म के सहयोग से आयोजित इस मैराथन ने जयपुर को एक बार फिर देश के शीर्ष मैराथन आयोजनों की कतार में खड़ा कर दिया.

सुबह तड़के 3 बजे से ही शहर में चहल-पहल शुरू हो गई थी. अलग-अलग कैटेगरी में धावकों की मौजूदगी ने जयपुर को पूरे दिन खेलमय वातावरण में डुबोए रखा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैराथन को फ्लैग ऑफ किया. इस अवसर पर संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बर्तरिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

आयोजन का बड़ा आकर्षण फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन रहे, जिन्होंने 21 किलोमीटर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में स्वयं दौड़कर धावकों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एयू जयपुर मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ राजस्थान की दिशा में मजबूत कदम है. एक लाख से अधिक धावकों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि फिटनेस अब जीवनशैली बनती जा रही है. वहीं, मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने इसे जन-आंदोलन बताते हुए कहा कि 17वें संस्करण की सफलता ने जयपुर को देश के प्रमुख मैराथन गंतव्यों में स्थापित कर दिया है. एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवकों और धावकों का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन खेल, विज्ञान और सामाजिक एकता का बेहतरीन उदाहरण है.

दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने रचा इतिहास

एयू जयपुर मैराथन 2026 दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का भी साक्षी बना. विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन कर पहला रिकॉर्ड बनाया, जबकि “मां – द सेंटर ऑफ बैलेंस” विषय पर किए गए विज्ञान प्रयोग ने दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया.

विज्ञापन

32 देशों के धावकों की भागीदारी

इस मैराथन में 32 देशों के धावकों ने हिस्सा लिया. स्पेशली एबल्ड बच्चों और फिजिकली चैलेंज्ड प्रतिभागियों की सहभागिता ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया.

विजेताओं ने दिखाया दमखम

फुल मैराथन पुरुष वर्ग में निलेश आर्सेकर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में अर्पिता सैनी विजेता रहीं. हाफ मैराथन, 10K ग्रीन रन और 5 किमी रन में भी धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola