हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अलवर में पुलिसवाले की दूसरी शादी में बाथरूम ड्रामा, पहली पत्नी के छापे ने फेल किया खेल

Alwar policeman bathroom drama:अलवर से एक ऐसी खबर, जिसे सुनते ही लोग चौक भी गए और सोच में भी पड़ गए. पुलिसवाला, वर्दी वाला, कानून का पहरेदार…खुद कानून तोड़ता हुआ पकड़ा गया! दूसरी शादी वो भी चुपके-चुपके और जब पहली पत्नी पहुंची तो जनाब दूल्हा-दुल्हन बाथरूम में छिपकर बैठे मिले!सुनिए और देखिए यह पूरा ड्रामा—साहिल खान की ये रिपोर्ट…

विज्ञापन

Alwar policeman bathroom drama: अलवर के होटल सिग्नेट में एक शादी की तैयारियां चल रही थीं. फूलों से सजा मंडप, मेहमान कुर्सियों पर और बीच में दूल्हा बनकर खड़ा था कांस्टेबल जयकिशन. शादी के फेरे होने ही वाले थे, लेकिन किस्मत का भी खेल देखिए, पहली पत्नी अंकिता अचानक अपने परिजनों के साथ पहुंच जाती है और फिर क्या…शादी का मंडप मिनटों में अखाड़ा बन गया. रीना कहती हैं कि पहली पत्नी के होते हुए बिना तलाक दिए यह दूसरी शादी कैसे कर सकता है. ये 8 साल से बच्चों को एक रुपया तक नहीं देता.

हंगामा बढ़ते ही बाथरूम में छिपे दूल्हा-दुल्हन

हंगामा बढ़ा तो दूल्हा-दुल्हन ने क्या किया? भागकर बाथरूम में छिप गए! यानी जो वर्दी में ड्यूटी पर शेर बनकर रौब झड़ता था अब ऑफ-ड्यूटी शादी में “बाथरूम बॉय” बना नज़र आया, लेकिन पहली पत्नी रीना पूरी तैयारी के साथ आई थी. उसके साथ आई पुलिस ने दरवाज़ा खुलवाया. दोनों को बाहर निकाला और पूरा प्रोग्राम रोक दिया. कहानी यहीं खत्म नहीं होती. ये “लव स्टोरी” कई दिनों से नहीं. कई सालों से चल रही थी. दरअसल कॉस्टेबल की 2011 में शादी हुई. 14 और 12 साल के 2 बच्चे भी थे. बावजूद इसके अवैध रिश्तों का सिलसिला शुरू हो गया. पहले रामगढ़ में पकड़ा गया, फिर रेणी में. थाना बदला तो अफेयर भी नया!

यह भी पढ़ें: ‘नीले ड्रम वाली’ मुस्कान की बेटी का असली पिता कौन? सौरभ के परिवारवाले अपनाने से पहले ही रख चुके हैं शर्त

विज्ञापन

रेणी में अफेयर और अलवर में शादी

रीना के भाई भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिसवाला जयकिशन होटल में उसी लड़की से शादी कर रहा था, जिसके साथ रैणी में उसका अफेयर था. यह सवाल सिर्फ जयकिशन का नहीं…ये सवाल उस सिस्टम का है. जहां वर्दी में लोग जिम्मेदारी तो चाहते हैं…लेकिन जवाबदेही से भागते हैं. पहली पत्नी बच्चों का पेट पाल रही है…और साहब—थाने बदलते ही प्यार बदल लेते हैं! यानी कानून का पहरेदार…खुद अदालत के आदेश की धज्जियां उड़ाता है.
थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि दोनों पक्षों को पाबंद किया है. आगे की कार्रवाई कोर्ट से होगी…”

ड्रामा के चलते होटल में बनी दावत बेकार

बहरहाल पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी की कोशिश के सबके सामने हुए इस ड्रामा के चलते होटल में बनी दावत बेकार हो गई. मेहमान बिना खाना खाए ही लौट गए और दूसरी शादी का सपना बाथरूम के ताले में बंद हो गया.लेकिन सवाल वही, क्या वर्दी का रोब इतना बड़ा है कि कानून पीछे छूट जाए?या फिर इस बार कोर्ट कठोर फैसला देगा?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सरहद पार कर आया प्रेमी जोड़ा, अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश करते गिरफ्तार

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola