Rajasthan News: राजस्थान में एक पांच साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बच्चा लगभग 20 फीट नीचे जाकर अटका गया, जिसके बाद उसे मशक्कत के बाद निकाला गया। मामला लक्ष्मणगढ़ के कनवाड़ा मोड के पास का है। बताया जा रहा है कि बच्चा खुले पड़े बोरवेल के पास खेल रहा था। अचानक बोरवेल के पास आया और नीचे जा गिरा। सूचना के बाद एसडीएम मोहकम सिंह सिनसिनवार और डीएसपी कैलाश जिंदल पहुंचे। जेसीबी की सहायता से खुदाई करके बच्चे को बचाया गया। मौके पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
बच्चे को सबसे पहले प्रशासन ने खाने-पीने की चीजें गर्मी के मद्देनजर दीं। बच्चे तक पानी और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। जेसीबी की मदद से बोरवेल के साथ खुदाई शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सीधा अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जिस बोरवेल में बच्चा गिरा, वह करीब 100 फीट गहरा है।
यह भी पढ़ें:भीषण गर्मी के चलते बरमूडा पहनकर ऑफिस आया कर्मचारी, विभाग ने किया सस्पेंड
बच्चे का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लोगों को बधाई दी। सीएम ने लिखा है कि विश्वास, संघर्ष और अटल इच्छाशक्ति को नमन। अलवर के लक्ष्मणगढ़ में जिस तरह से 5 साल के बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया है। यह अत्यंत सुखद समाचार है। बचाव दल में शामिल सभी कर्मठ दल के लोगों का धन्यवाद। सीएम ने चिकित्सकों को बच्चे की देखभाल को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines