हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ajmer: बारिश से लबालब भरा जेएलएन अस्पताल, मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट

विज्ञापन

Ajmer: अजमेर संभाग के सबसे बडे़ जेएलएन अस्पताल में बिपरजाॅय तूफान के कारण पानी से भर गया। पानी आ जाने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। इसके बाद मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

मरीजों को किया गया शिफ्ट

बिपरजाॅय तूफान के कारण हो रही बारिश से पूरे जिले में जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। जेएलएन अस्पताल में मेडिकल काॅलेज ग्राउंड, काॅर्डियोलाॅजी, यूरोलाॅजी और आसपास के परिसर में पानी भर गया। वहीं अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, निशुल्क दवा वितरण केंद्र, सोनोग्राफी, एक्स-रे, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, आई, मेडिसिन एवं ओपीडी, इमरजेंसी सेंट्रल लैब के चारों और गलियारों में पानी-पानी हो गया।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1670645856985583619?cxt=HHwWhsDUscbjqa8uAAAA

अस्पताल में पहुंचा सीवरेज का पानी

हाॅस्पिटल परिसर में भूतल पर बने ऑर्थोपेडिक वार्ड में देर रात तक एक-एक फीट पानी भर गया। मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी को देखते हुए सभी मरीजों को दूसरी मंजिल स्थित पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड एवं इमरजेंसी के निकट ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। इसके साथ ही हाॅस्पिटल में सिवरेज का पानी मिलने से पूरे परिसर में दुर्गंध फैल गई। इसके कारण वहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें