CM Ashok Gehlot: श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में पक्के खालों का निर्माण कराया जाएगा। इन जिलों में 1 लाख 32 हजार हैक्टेयर कमांड क्षेत्र में कार्य होंगे, जिनमें 3 वर्षों में 462 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। उक्त स्वीकृति के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 112 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे जलधाराएं एवं भूमिगत नालियों का कार्य शीघ्र हो सकेगा। इससे पानी की बचत होगी और खेतों को अधिक पानी मिलेगा।
गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में भाखड़ा सिंचाई परियोजना के मरम्मत कार्य को लेकर घोषणा की गई थी।
5 नए छात्रावास खोलने को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 5 नए छात्रावास खोलने की मंजूरी दी है। इससे दौसा, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं टोंक में छात्रावास खोले जाएंगे।
इनमें दौसा के बहरावण्डा में सावित्री बाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, बीकानेर के दामोलाई, जोधपुर के औसिया, जैसलमेर के फलसुण्ड, टोंक के उनियारा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने सभी छात्रावासों के संचालन के लिए छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 के 5 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। प्रत्येक छात्रावास में 50 विद्यार्थियों की आवास क्षमता होगी। गहलोत की स्वीकृति से अनुसूचित जाति के विद्यार्थी सुगमता से शिक्षा प्राप्त कर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines