Rajasthan Weather Update: राजस्थान में राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश भर में सूर्य की तपिश बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। फिलहाल, बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में दिन-ब-दिन सूर्यदेव की तपिश का असर बढ़ रहा है। वहीं कुछ जगह बारिश के आसार से कल दशहरे के मौके पर होने वाले रावण दहन में भी दखल पद सकता है।
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक भले ही मानसून की विदाई राजस्थान से हो गई हो, लेकिन नए वेदर सिस्टम का असर मंगलवार देर शाम से राजस्थान में देखने को मिल सकता है। भरतपुर संभाग के जिलों धौलपुर, करौली, भरतपुर में मौसम में बदलाव हो सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके चलते प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगामी तीन दिन तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने के बाद पूरी तरह मानसून राजस्थान से विदाई ले लेगा। इसके साथ ही राजस्थान में सर्दी की शुरुआत भी हो जाएगी। मौसम के जानकारों का कहना है कि देरी से एंट्री के बाद मानसून की विदाई भी इस बार तय समय से बाद हुई है। सामान्यत: 30 सितम्बर मानसून की विदाई तारीख मानी जाती है। इस बार अक्टूबर में मानसून की विदाई देखी जा रही है।
वहीं बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाने लगी है। बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं पूर्वी राजस्थान के सिरोही में 16.7 डिग्री के साथ इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के संगरिया हनुमानगढ़ में भी रात का तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 22 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम विभाग ने मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, तो वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम
8 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
38 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 hr agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines