Rajasthan Weather Update: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाके में पूरी तरह से दिखने लगा है। बर्फीली हवा के चलने से मौसम सर्द होता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। दिवाली बाद सर्दी बढ़ने के आसार है। इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी का असर प्रदेश में पड़ेगा। सर्दी में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में नमी बहुत कम है और ज्यादातर इलाके मैदानी और खुले हैं। यहां की जमीन जितनी जल्दी गर्म होती है, उतनी ही जल्दी ठंडी होती है। इस कारण यहां जमीन स्तर पर तापमान माइनस में चला जाता है। सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच की अवधि में नमी की मात्रा बढ़ती जा रही है। आगामी दिनों में धुंध व बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
वहीं राजधानी जयपुर में अभी तक सर्दी ने तीखे तेवर नहीं दिखाए हैं। हालांकि यहां रात का पारा 18 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया है। मौसम भी साफ रहने से धूप निकल रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से पारे में दो से तीन डिग्री गिरावट होने के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।
बता दें, देश में कुछ स्थानों पर हुई बर्फबारी से प्रदेश में भी ठंडी हवाएं आ रही हैं। जिसके कारण पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को नमी के कारण गर्मी का कम अहसास कम हुआ। दिन ढ़लते ही सर्दी ने शिकंजा कस लिया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 12 डिग्री दर्ज किया गया। वही जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। शेखावाटी अंचल में बर्फबारी का ज्यादा असर हो सकता है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में शेखावाटी में सर्दी ज्यादा पड़ती है। इस बार भी सर्दी ज्यादा पड़ने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी 4 दिन उत्तरी भारत में कोई वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आने की संभावना नहीं है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी भारत में अभी एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण पूर्व है। उत्तर से हवाओं का मैदानी इलाकों में आना शुरू हो गया है। इससे तापमान में आने वाले समय में और गिरावट हो सकती है। इससे राजस्थान के कुछ शहरों में पारा सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अधिकारियों के अनुसार सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच की अवधि में नमी की मात्रा बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगले पखवाडे तक धुंध व बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बाजारों में सर्दी को लेकर गर्म वस्त्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है। लोगों ने ऊनी वस्त्रों को निकालना शुरू कर दिया है। दिन व रात के तापमान में अंतर कम होने से दिन में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात का तापमान कम होने से अंतर कम होने से अगेती फसलों को फायदा होगा।
संबंधित खबरें
दशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
8 hrs agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
9 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
9 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
13 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
14 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
14 hrs ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
14 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
15 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines