Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लौटते मानसून से बारिश का दौर जारी है। मानसून की सक्रियता के चलते राज्य के कई जिलों में कल से बारिश हो रही है। इसी सक्रियता के चलते बारिश का यह दौर आगामी तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है। आज भी राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर सुबह से ही रिमझिम तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी है। वहीं लगातार दो दिन से जारी बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है।
इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, टोंक, चूरू, नागौर और हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। पिछसे 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में जमकर बारिश हुई है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर और राजधानी जयपुर में मेघ बरसे।
प्रदेश के कई हिस्सों में लास्ट 24 घंटे में हुई भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अलवर में 12 सेंटीमीटर, बारां में 9 सेंटीमीटर, अलवर के गोविंदगढ़ और बानसूर, जयपुर के पावटा में 8-8 सेंटीमीटर, अजमेर में 7 सेंटीमीटर, भरतपुर में 7 सेंटीमीटर, झालावाड़ में 7 सेंटीमीटर, टोंक में 7-7 सेंटीमीटर बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है, इस लो-प्रेशर सिस्टम का असर राजस्थान में आज भी बना रहेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में आज तेज बारिश के आसार हैं।
भीमसागर बांध का एक गेट खोला गया
पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर पिछले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। इधर, भीमसागर बांध का एक गेट गुरुवार देर शाम को खोलकर 2100 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
तापमान में जारी है गिरावट
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राज्य के सभी प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
वहीं बारिश होने की वजह किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। अभी फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में बारिश में भिगने से खराब होने का अंदेशा बढ़ गया। बाजारे की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक बारिश का दौर रहेगा। ऐसे में किसानों की फसल को नुकसान होने का ज्यादा संभावना है।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
33 mins agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
41 mins agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 hr agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
1 hr ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
2 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
2 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
3 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines