हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, तापमान में कमी के कारण होने लगी है शाम सुहानी

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan Weather: श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जायेंगे। इसी के साथ विज्ञान की दृष्टि से शारदीय नवरात्र में शरद ऋतु में दिन छोटे होने लगते हैं और रात्रि बड़ी। इस वजह से मौसम में न अधिक ठंड रहती है न अधिक गर्मी। अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलती है और रात के तापमान में भी। इसलिए अब रातों में हल्की ठंड लगने लगी है। वहीं मानसून भी वपस लौटने की और है।

राजस्थान में अब मौसम पूरी तरह से शुष्क बने रहने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी चार पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। वहीं आगामी 48 घंटों में बीकानेर और जोधपुर संभाग में अधिकतर भागों में मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और कोटा में आगामी चार-पांच दिनों के दौरान छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

हालांकि, अगले कुछ दिनों में कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके साथ ही अब मौसम बदलने के साथ ही दिन और रात के तापमान में गिरावट होने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती हुई नजर आएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola