जयपुर: राजस्थान के कई इलाकों में फिर से मानसून (Rajasthan Weather) की बारिश जारी है। वहीं आज सुबह से ही राजधानी जयपुर में भी झमाझम बारिश हो रही है। 4 दिन की सुस्ती के बाद मानसून के फिर से धमाकेदार एंट्री हुई है। बारिश से जयपुर में जगह-जगह पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को दफ्तर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। राजस्थान के जयपुर-सीकर मार्ग पर भारी बारिश के कारण जलजमाव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश को दौर रहेगा। प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस पूर्वानुमान के अनुसार अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चितौड़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़ और सवाईमाधोपुर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अजमेर, भरतपुर और जयपुर समेत उदयपुर तथा बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में माध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी जयपुर में तो सुबह-सुबह ही बारिश का दौर शुरू हो गया है।
माउंट आबू में अच्छी बारिश से पर्यटन कारोबारी खुश
बता दें कि राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू में भी बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। वहां मंगलवार को आधी रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को सुबह तक चलती रही है। इससे वहां 135 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मानसून की इस बारिश में आबू में पर्यटकों ने जमकर मजा लिया है। तेज बारिश में माउंट आबू के लोगों में खुशी दिखाई दी है। माउंट आबू का मुख्य जल स्तोत्र कोदरा बांध लबालब हो गया है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों में भी ख़ुशी दिखाई दी है।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
27 mins agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
5 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines