के जे श्रीवत्सन, जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले में करीब 4 दशकों बाद हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रूपनगर में पिछले 3 दिन से बिगड़ते हालात पर बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाना पड़ा है, हालांकि बुधवार रात को ही सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना और एनडीआरफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और नाव में बैठाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पंप लगाकर पानी की निकासी शुरू कर दी गयी।
सूरसागर इलाके के “खरबूजा की बावड़ी” इलाके में जहां पर की अब भी 4 दिन बाद पानी जमा है। लोगों के घर आधे से ज्यादा पानी में डूब चुके हैं लोगों ने पास के रामद्वारा में शरण ले रखी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक उनके निचले इलाके में एक साथ पानी आ गया। उसे निकालने की प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण इधर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून पर करीब एक सप्ताह का ब्रेक रहेगा। विभाग के अनुसार राजस्थान राज्य में अगले एक सप्ताह के लिए हल्की मौसम गतिविधि देखी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार मानसून की ट्रफ लंबी अवधि के लिए अपने सामान्य स्थान के दक्षिण में अच्छी तरह से स्थित रही। जिसके चलते जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और पोखरण जैसे राज्य की अंतिम चौकियों तक अच्छी बारिश हुई।
बता दें कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है, जो कि एक स्तर से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जिससे एक सप्ताह तक मानसूनी गतिविधियां राजस्थान से शिफ्ट रहेगी। हालांकि 3 अगस्त बाद मॉनसून ट्रफ फिर दक्षिण की ओर शिफ्ट होगी। जिससे अगस्त महीने में बरसात फिर रफ्तार पकड़ लेगी।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
10 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
10 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
12 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
14 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
15 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines