अजमेर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर पुष्कर से सामने आ रही है। पुष्कर में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के सभा स्थल पर गुर्जर समाज के लोग आपस में ही भीड़ गए। सभा स्थल पर समाज के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट है। बता दें कि जिस दौरान ये हंगामा हुआ उस समय राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना और शकुंतला रावत भाषण दे रहे थे।
गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर के 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में MBC समाज की सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने आए लोगों ने जूते और अन्य सामान फेंककर विरोध जताना शुरू कर दिया। समर्थक सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
बता दें कि 17 अगस्त को झुंझुनू जिले से ‘अस्थी-विसर्जन’ यात्रा शुरू हुई और पुष्कर पहुंचने से पहले 20 से अधिक जिलों में 75 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। इन 75 विधानसभा क्षेत्रों में शोक सभा हुई। अब आज गुर्जर समाज के लोग ने सरोवर के 52 घाटों पर एक साथ अलग-अलग कलश के जरिए सामूहिक रूप से स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन किया है।
वहीं दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर के अलावा पटेल आंदोलन नेता हार्दिक पटेल, खेल मंत्री अशोक चांदना, मंत्री शकुंतला रावत, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़, आरएलडी नेता जयंत चौधरी के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
7 mins agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 hr agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 hr agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
15 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
15 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
16 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
17 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines