जयपुर: कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर अंतिम दौर में चल रही कवायद के बीच आज कांग्रेस मुख्यालय में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। पीसीसी सदस्यों की बैठक से पहले सेवादल कांग्रेस के दो पदाधिकारी आपस में ही लड़ पड़े। लड़ाई देखकर अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।
बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के नए निर्वाचित पीसीसी मेंबर की बैठक चल रही है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी अजय माकन, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पीसीसी मेंबर्स और पदाधिकारी मौजूद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम के प्रस्ताव के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से लगातार इनकार कर रहे हैं तो वहीं इस पद के लिए राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक, सांसद शशि थरूर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी चर्चा में है। बताया जाता है कि इन्हीं नेताओं में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
5 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
7 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines