हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी में गोकशी को लेकर चार दिनों से लोग धरने पर बैठे थे। बुधवार को पुलिस ने धरना हटाने की कोशिश की तो माहौल फिर से तनावग्रस्त हो गया, पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने गांव गांधीबड़ी और चिड़यागांधी पंचायत क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया और आसपास के सभी गांवों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है। इसके बाद पूरे एरिया में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
थानाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मियों चोटें आई
बता दें कि गोकशी के मामले में धरना दे रहे ग्रामीणों पर आज पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे विवाद गहरा गया। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस भी पथराव किया जिससे भिरानी थानाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मियों चोटें आई और आंदोलनकारी घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने 45 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि हंगामा होने वाले क्षेत्र में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ईद के मौके पर यहां गोकशी हुई थी, जिसकी पुष्टि एफएसएल की रिपोर्ट में भी हुई है। इसके बाद से यहां धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन मंगलवार को आंदोलनकारियों को धरना स्थल से खदेड़ने के बाद माहौल बिगड़ गया था।
कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे
इस ज्यादती के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर को रैली निकाली तो धारा-144 का उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव, लाठीचार्ज के बाद और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हालात ऐसे बन गए कि जिले के दो गांवों गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी में कर्फ्यू लगा दिया। घटना कि सूचना पर कलेक्टर नथमल डिडेल और एसपी डॉ. अजयसिंह भी गांधीबड़ी पहुंचे। आसपास के कई थानों एवं पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर इलाके में तैनात कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
48 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
50 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr ago'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines