सीकर: सीकर जिले के खाटूश्याम मंदिर में दो दिन पहले हुए हादसे में अफसरों पर कार्रवाई की जा रही है। मंदिर में मची भगदड़ के बाद 3 महिलाओं की मौत मामले में सरकार ने सबसे पहले खाटूश्यामजी थाना अधिकारी रिया चौधरी को सस्पेंड किया था। बीते कल उपखण्ड के दो अधिकारियों पर गाज गिरी एवं एक अधिकारी पर आज सुबह कार्रवाई की गई। इस मामले में बीते कल SDM राजेश कुमार, CO सुरेंद्र सिंह और तहसीलदार विपुल चौधरी को आज सस्पेंड कर दिया है।
वहीं अब जानकारी के मुताबिक खाटूश्यामजी भगदड़ मामले में एसडीएम व तहसीलदार को निलंबित करने के बाद दांतारामगढ़ एसडीओ ऑफिस एवं तहसील ऑफिस के कर्मचारी बैठे धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारी एसडीएम राजेश मीणा व तहसीलदार विपुल चौधरी को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी एसडीएम और तहसीलदार पर निलंबन की कार्रवाई को गलत फैसला बता रहे हैं। और एसडीएम व तहसीलदार को बहाल नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से लोग सरकार से दोनों अधिकारियों को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज 12 बजे मंदिर हादसे को लेकर आपात बैठक भी बुलाई थी। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार देर रात दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।
वहीं घटना के बाद सीकर से बीजेपी सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने सरकार के सीबीआई जांच की मांग की है। सांसद ने कहा कि भगदड़ के दौरान हादसे में मृतक तीनों महिला श्रद्धालुओं को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। वहीं इससे पहले कांग्रेस के स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह ने श्याम मंदिर कमेटी के मैनेजमेंट को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
3 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
14 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
16 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
17 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
17 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
17 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines