जयपुर: राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में एक बेरहम पति की पत्नी पर अत्याचार की खबर सामने आ रही है। घाटोल सर्किल इलाके में एक विवाहिता के दोस्त से लिफ्ट लेकर बाइक पर जाना पति को नागवार गुजरा। इसके बाद उसके पति ने पत्नी और उसके दोस्त को पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक जमकर डंडे बरसाए। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना बांसवाड़ा जिले के घाटोल सर्किल की है। इलाके के कुछ वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक और युवती को पेड़ से बांधे हुए कुछ लोग बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो वायरल हुए तो पुलिस एक्शन में आई। एसपी राजेश कुमार मीणा ने घाटोल डीएसपी कैलाश चंद्र और थानाधिकारी कर्मवीर सिंह को इस मामले की जांच के आदेश दिए।
मामले में एफआईआर दर्ज
बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के मुताबिक शुक्रवार शाम को वीडियो सामने आने के बाद रात करीब 2 बजे पति-पत्नी की पहचान की गई। पिता के घर मौजूद विवाहिता की ओर से रात ही को एफआईआर दर्ज की गई। घाटोल डीएसपी कैलाशचंद्र बोरीवाल ने बताया कि विवाहिता शुक्रवार को अपने किसी काम से घाटोल कस्बे गई थी। उसका ससुराल हेरो गांव में है और पीहर मिया का पाड़ला में है। रास्ते में विवाहिता की मुलाकात गोरधन पाड़ौली निवासी पुराने दोस्त देवीलाल मईड़ा से हुई।
वहीं, पीड़ित महिला चंपा ने बताया कि वह 24 जुलाई को किसी काम से घाटोल कस्बे में गई थी। जहां उसे उसका पुराना दोस्त देवीलाल मिल गया। दोनों ने कुछ देर बातचीत की इसके बाद देवीलाल ने चंपा को उसकी मौसेरी सास के छोड़ने की बात कही। चंपा उसके साथ वहां चली गई। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
केंद्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने बांसवाड़ा में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटे जाने वाले वीडियो पर संज्ञान लिया है। चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने राजस्थान पुलिस DGP को पत्र लिखकर मामले में दखल देने और FIR दर्ज करने को कहा है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines