जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय निर्मल चौधरी की जीत हुई है। मुख्य मुकाबला एनएसयूआई की रितु बराला, निर्मल (निर्दलीय) और निहारिका के बीच था। बताया जा रहा है कि निर्मल चौधरी को 4 हजार से अधिक वोट मिले। उन्होंने करीब 1350 वोटों के अंतर सेजीत हासिल की। बता दें कि छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ था। कोरोना के बाद इस बार दो साल के बाद छात्र संघ चुनाव कराए गए हैं।
निहारिका दूसरे और रितु बराला तीसरे नंबर पर रहीं
राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंतिम नतीजों के मुताबिक, निर्मल चौधरी को 4043 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर निहारिका रही। निहारिका को 2576 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर ही रितु बराला को 2010 वोट मिले हैं। वहीं नोटा को 73 वोट मिले।
राजस्थान विश्वविद्यालय में मुख्य मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच माना जा रहा था, लेकिन आखिर में निर्दलीय निर्मल चौधरी को जीत मिली है। राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की रितु बराला, एबीवीपी के नरेंद्र यादव, निर्दलीय निहारिका जोरवाल, निर्मल चौधरी, प्रतापभानु मीणा और हितेश्वर बैरवा उम्मीदवार थे।
निहारिका जोरवाल राज्य सरकार में मंत्री रहे मुरारी लाल मीणा की बेटी हैं। एनएसयूआई की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।
अब तक 8 यूनिवर्सिटी के परिणाम घोषित
अब तक अलवर, अजमेर, भरतपुर, सीकर, उदयपुर, कोटा और बांसवाड़ा की ट्राइबल यूनिवर्सिटी के परिणाम जारी हो चुके हैं। बासंवाड़ा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है जबकि सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में एसएफआई, अलवर, कोटा और हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। NSUI अब तक अध्यक्ष पद पर खाता नहीं खोल सकी है।
बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए 20,770 मतदाताओं की लिस्ट जारी की गई थी, लेकिन सिर्फ 10,050 मतदाताओं ने ही वोट डाला। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
18 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
38 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
56 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
4 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines