हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajasthan: चूरू जिला जेल में फंदे पर झूलता मिला रेप केस का आरोपी, 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

चूरू: राजस्थान के चूरू (Churu) जिला जेल में पोक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद 22 वर्षीय कैदी ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने मंगलवार को कोतवाली में सरदारशहर में तैनात एक आरक्षक समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जेल में आत्महत्या का यह पहला मामला है। इधर, मृतका के परिजनों व समाज के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद आरोपी आरक्षक को निलंबित करने की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया।

देर शाम तक डीएसपी राजेंद्र बुराक व नगर कोतवाल सतीश यादव चर्चा में लगे रहे, लेकिन परिजन मांग पर अड़े रहे। मृतक के पिता ने कोतवाली में 6 लोगों की हत्या का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली सीआई सतीश कुमार यादव के अनुसार सरदारशहर के वार्ड 25 निवासी पूनमचंद शर्मा ने बताया कि उनका बेटा छगनलाल भालेरी थाने में दर्ज एक मामले में चुरू जेल में बंद है।

मिली जानकारी के मुताबिक कैदी संदिग्ध हालत में टॉयलेट में पानी के पाइप से लटका हुआ मिला जिसके बाद राजकीय भरतिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ जेल में हर दिन मारपीट होती थी और उसे जान का खतरा था। वहीं पिता की शिकायत के बाद मामले में चूरू के कोतवाली थाने में 6 लोगों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

वहीं एसपी ने घटना में एक थाने के कांस्टेबल की लिप्तता पाए जाने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया है। घटना के मुताबिक कैदी छगनलाल शर्मा (22) पोक्सो के एक मामले में पिछले मई महीने से जिला जेल में सजा काट रहा था और चूरू के सरदारशहर का रहने वाला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola