जयपुर: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर दूदू तहसील से सामने आ रही है। जिले के दूदू पंचायत समिति के प्रधान रवि चौधरी पर पड़ोसी ने गाड़ी से हमला करने का प्रयास किया, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची। घटना के बाद दूदू प्रधान रवि चौधरी ने बजाज नगर (पूर्व) थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गयी है।
जानकारी के मुताबिक दूदू प्रधान रवि चौधरी पर पड़ोसी ने गाड़ी चढ़ाकर हमला किया। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रधान ने भागकर अपनी जान बचाईं।
प्रधान रवि चौधरी का आरोप है टोंक फाटक के पास मानसिंह पुरा कोलोनी में आवासीय कोलोनी के बीच कुछ लोग व्यावसायिक गतिविधियां कर रहे हैं। आए दिन कोलोनी में जाम रहता है। बजाज नगर थाने में कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को समझाने की कोशिश की तो गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की।
घटना के बाद बजाज नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
1 hr agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
2 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
3 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
4 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines