जयपुर: राजस्थान में सीएम पद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच मंत्री सुभाष गर्ग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने वाले और मानेसर जाने वालों को मुख्यमंत्री बनाया तो सरकार गिर सकती है। बता दें कि भरतपुर से लोकदल से विधायक और सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग आज मीडिया से मुखातिब हुए।
उन्होंने प्रदेश में चल रही सियासी हलचल पर बोलते हुए कहा कि पहले भी कांग्रेस के अध्यक्ष सीएम रहे है। अशोक गहलोत सीएम रहते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष रहें ऐसा मेरा ऐसा मनाना है। अभी एक साल तक कोई चेंज करने की जरूरत नही है। फिर भी आलाकमान जो फैसला करेगा वह मान्य रहेगा।
अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होते है तब यह विषय आता है मुख्यमंत्री कौन होगा। अभी अध्यक्ष फैसला नही हुआ है लेकिन मेरा मानना है की राजनीतिक परिस्थितियों को विशेष ध्यान रखते हुए अलाकमान निर्णय ले। बीजेपी पहले भी सरकार गिराने की कोशिश कर चुकी है और अब फिर सरकार गिराने के लिए तैयार बैठी है।
आगे नसीहत देते हुए कहा कि पिछली परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय ले। पिछली बार 102 विधायकों की वजह से गिरती हुई सरकार बची थी। विधायकों को करोडो रूपए के ऑफर दिए गए लेकिन वह नहीं गए। इस पर भी मंथन होना चाहिए। 102 कांग्रेस के लिए वफदार रहे, एक जुट खड़े होकर रहे और जिन्होंने गलती की उनको पारितोषिक देने की कोशिश ना करें।
आगे उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कांग्रेस आलाकमान उचित निर्णय लेगा। भविष्य की परिस्थितयों को देखते बेहतर निर्णय लेने की आवश्यकता है। बीजेपी को मौका मिलते ही सरकार गिराने की कोशिश फिर शुरू हो जाएगी। लोगों की भावना है और जो विधायकों की भावना है उन 19 विधायकों को छोडकर 102 लोग थे उनकी भावनाओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
13 mins agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 hr agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
1 hr agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
4 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines