हनुमानगढ़: अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में हनुमानगढ़ के टिब्बी के रामपुरा गांव के मेजर विकास भांबू शहीद हो गए थे जिनका आज पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद विकास भाम्भू का पार्थिव शरीर दोपहर करीब 1 बजे उनके पैतृक गांव रामपुरिया पहुंचा। यहां सरकारी स्कूल में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की 9 माह की पुत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस दौरान शहीद के पैतृक गाँव में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों ने शहीद मेजर विकास भांभू के अमर रहने के नारे लगाए। शहीद मेजर को 9 महीने की बेटी ख्वाहिश ने मुखाग्नि दी। मासूम बेटी को मुखाग्नि देते देख वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गई।
इससे पूर्व मेजर का पार्थिव शरीर रविवार शाम को सूरतगढ़ एयरबैस पहुंच गया था। जहां से उनके पार्थिव शरीर को रविवार सुबह रामपुरा उर्फ रामसरा लाया गया था। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बड़ी तादाद में खड़े लोगों ने अंतिम यात्रा पर फूल बरसाए और नारे लगाए। इस दौरान मानकसर और चेतक चौराहे पर शहीद मेजर विकास भांभू के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने नम आंखों के साथ शहीद के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार के समय पैतृक गाँव में प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधियों और सेना के अधिकारियों ने शहीद मेजर विकास भांभू के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इस दौरान राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
शहीद मेजर विकास भांभू को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महेरीया, राज्यमंत्री केसी बिश्नोई, पवन गोदारा, डूंगर राम गेदर, जिला प्रमुख कविता मेघवाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
48 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
50 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr ago'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines