जयपुर: देश में गोवंश में लम्पी स्किन रोग का कहर बरकरार है। ये रोग प्रमुख रूप से गायों को संक्रमित कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिला जहां तकरीबन 70 हजार गाय-बछड़ों की लम्पी वायरस से मौत हो गयी है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी लम्पी वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
वहीं सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से इस आपदा में सहयोग की अपील की है। गहलोत ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर इस गंभीर बीमारी से निपटने का लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें आमजन के सहयोग की जरूरत है।
उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि, “स्वयंसेवी संस्थाओं, गौसेवकों, गौशाला संचालकों, धार्मिक संस्थाओं, धर्म गुरुओं, जनप्रतिनिधिगणों, आमजन एवं पशुपालकों का लम्पी स्किन रोग की रोकथाम में निरंतर पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। आप सभी से आग्रह है कि प्रदेश में गोवंश पर आई इस गंभीर आपदा में इसी प्रकार अपना सहयोग बनाए रखें।”
सीएम गहलोत की आमजन से अपील- सीएम गहलोत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राजस्थान में गोवंश में लम्पी स्किन रोग फैल रहा है। राजस्थान सरकार गोवंश की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोग प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल अस्थायी आधार पर 197 पशुचिकित्सा अधिकारियों और 730 पशुधन सहायकों को नियमित नियुक्ति दी गई है। किसान फार्मर पोर्टल के माध्यम से पशुपालकों को लम्पी रोग के बचाव और रोकथाम के उपायों की एसएमएस के माध्यम से नियमित जानकारी दी जा रही है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
40 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
51 mins agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
56 mins agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines