जयपुर: पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान (Rajasthan) में हजारों पशुपालकों के लिए संक्रामक गांठदार त्वचा रोग मुसीबत बन गया है। यहां लगभग 1,200 मवेशी (विशेष रूप से गायों में) इस बीमारी से मर चुके हैं। ये बीमारी इस क्षेत्र में तेज गति से फैल रही है। पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुसा यह खतरनाक और संक्रामक वायरस लगातार जानवरों की मौत की वजह बन रहा है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब, सिन्ध और बहावलनगर के रास्ते से भारत में लंपी बीमारी की एंट्री हुई है। वहीं राजस्थान में लंपी बीमारी से अब तक करीब 1200 गायों और मवेशियों की मौत हो चुकी है। वहीं अकेले जोधपुर जिले में पिछले 2 हफ्तों में 254 मवेशियों की मौत का कारण लम्पी बीमारी को माना जा रहा है।
हालांकि गायों की मौत होने के बाद पशुपालन विभाग पूरी तरह से एक्टिव मोड में है लेकिन इसका प्रभावी उपचार नहीं होने के कारण पशुपालकों को कोई राहत नहीं मिल रही है। वहीं तेजी से फैल रही इस संक्रामक बीमारी के बाद केंद्र की एक टीम सोमवार को प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। बता दें कि पश्चिमी राजस्थान के 6 जिले जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, सिरोही, जोधपुर और बीकानेर के अलावा नागौर जिले में यह संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है जहां पशुपालकों की रातों की नींद उड़ी हुई है।
लम्पी का क्या है लक्षण
भारत में सबसे पहले यह बीमारी साल 2019 में पश्चिम बंगाल में देखी गई थी। इस वायरस का अभी तक कोई टीका नहीं है, इसलिए लक्षणों के आधार पर दवा दी जाती है। लम्पी त्वचा संबंधी बीमारी (पुरे शरीर पर गांठ) के संक्रमण में आने के बाद पशु दूध देना कम कर देते हैं। ऐसे में बहुत से परिवार जिनकी जीविका दूध उत्पादन से चल रही थी, उनके सामने परेशानी खड़ी कर दी है। बीमारी के जानकार बताते हैं कि जानवरों की इस बीमारी से पशुपालकों में खौफ बना हुआ है।
मेडिकल टीम करेगी प्रभावित इलाकों का दौरा
पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बीमारी की रोकथाम के लिए रविवार को अधिकारियों के साथ एक रिव्यू बैठक ली। जिसके बाद उन्होंने बताया लम्पी बीमारी से बचाव के लिए पशु चिकित्सक लक्षणों के आधार पर इलाज कर रहे हैं। मंत्री लालचन्द कटारिया का कहना है कि सोमवार को केंद्र से स्पेशियलिस्ट मेडिकल टीम प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। वहीं लम्पी बीमारी से प्रभावित जिलों के साथ ही जयपुर हेडक्वार्टर पर सरकार ने एक कंट्रोल रूम बनाने को कहा है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
32 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
59 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines