जयपुर: देश में बढ़ती महंगाई और डालर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर राजस्थान कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर बीजेपी को घेरा वहीं जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। जीतू पटवारी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया प्रधानमंत्री की उम्र से भी बड़ा हो गया है और 80 पार पहुंच गया है।
राजधानी जयपुर आए मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महंगाई इसी तरह बढ़ी तो श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे। आटे दाल पर तो पाकिस्तान में भी टैक्स नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि देश हमारा, प्रधानमंत्री हमारा लेकिन दुख है कि सबसे झूठा प्रधानमंत्री भी हमारा है।
पटवारी ने आगे कहा कि बीजेपी में सत्ता में आने से पहले विदेशों से काला धन लाने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने जैसे बड़े वादे किए लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि स्विस बैंक में 2014 की तुलना में आज काला धन दोगुना हो गया है लेकिन काला धन वापस लाने के लिए केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और कोई कदम नहीं उठाया गया है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आज जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे बड़ी बेरोजगारी है। 42 फ़ीसदी लोगों के पास कोई रोजगार नहीं है। देश में आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं और और जब आर्थिक हालत बिगड़ते हैं तो सरकार की इनकम ऑफ़ सोर्स कम हो जाती है। ऐसे में सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए खाद्य पदार्थों पर ही जीएसटी लगा दिया।
बता दें कि महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को दिल्ली में महारैली को लेकर पूरे देश में आज कांग्रेस नेताओं ने मीडिया के सामने बात रखी। राजधानी जयपुर में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपनी बात रखी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
9 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
53 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines