जैसलमेर: गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से जैसलमेर पहुंच गए हैं। जैसलमेर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने उनका स्वागत किया। यहां से शाह सीधा बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर डाबला पहुंचेंगे। बात दें कि गृह मंत्री जोधपुर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने राजस्थान दौरे पर हैं।
ये रहेगा कार्यक्रम
बता दें कि अमित शाह आज शाम जैसलमेर स्थित बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर डाबला पहुंच गए हैं। इसके बाद बीएसए ऑफिसर्स इंस्टीयूट में रात्रि विश्राम के बाद वे शनिवार सुबह 9:40 बजे तनोट माता मंदिर पहुंचेंगे। माता के दर्शन के बाद सुबह 11:10 पर जोधपुर रवाना होंगे।
जोधपुर में अमित शाह कायलाना स्थित मोदी सरकार के ओबीसी वर्ग के लिए किए कार्य को जन-जन तक पहुंचाने और ओबीसी की जातियों के सामने आरक्षण व अन्य समस्याओं के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इस राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जिसके बाद वह वहां से रावण चबूतरा स्थित जनसभा में भाग लेंगे। अमित शाह की सुरक्षा में 1500 जवान 125 अधिकारी अमित शाह की अभूतपूर्व सुरक्षा में तैनात होंगे।
उल्लेखनीय है कि 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में ओबीसी के बूथ-वार विस्तार पर विचार किया जाएगा। खबरों के अनुसार 2024 के आम चुनावों के लिए एक राजनीतिक संकल्प और रोडमैप होगा। वहीं, अगले साल के राजस्थान चुनावों में बीजेपी की भूमिका के लिए विचार-विमर्श भी होगा।
संबंधित खबरें
होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 mins agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
28 mins agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
3 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines