हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan: वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे से पहले सामने आयी गुटबाजी, भाटी की वापसी से मेघवाल गुट नाराज, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे से पहले सामने आयी गुटबाजी

बीकानेर: राजस्थान कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह से बीकानेर दौरे पर रहेंगी। राजे के कार्यालय द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार और सोमवार को दो दिन बीकानेर में रहेंगी। वहीं दूसरी ओर, सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रवि शेखर मेघवाल ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर इस आयोजन को पूरी तरह से निजी बताया।

बता दें कि राजे के बीकानेर दौरे को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघववाल के बेटे रवि शेखर ने निजी दौरा बताकर गुटबाजी को हवा दे दी है। रवि शेखन ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है- मित्रो नमस्कार 9 अक्टूबर को बीकानेर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। यह उनका निजी दौरा है। अभी संगठन की तरफ से कोई प्रोग्राम नहीं आया है। धन्यवाद।

अभी पढ़ें –  दिल्ली सरकार ने क्लास 5 और 8 की प्रमोशन पॉलिसी जारी की, 2023-24 से लागू होगी पॉलिसी

विज्ञापन

दूसरी ओर अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान राजे देशनोक और मुकाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। बीकानेर में भी राजे एक जन संवाद सभा को संबोधित करेंगी। इसमें सूबे के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पार्टी में वापसी की घोषणा हो सकती है। हालांकि, राजे के दौरे की कमान भी भाटी के पास ही है। राजे से पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री यूनुस खान भी बीते दिनों बीकानेर का दौरा कर चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें राजे के बीकानेर दौरे की कमान पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के हाथों में है जो बीजेपी में फिर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में राजे के बीकानेर आने से पहले मेघवाल और भाटी की अदावत एक बार फिर खुलकर सामने आई है। मालूम हो कि बीकानेर की राजनीति में मेघवाल और भाटी में 36 का आंकड़ा रहा है। वहीं एक लोकसभा चुनावों के दौरान भाटी ने मेघवाल का जमकर विरोध किया था और इसके बाद वह बीजेपी से अलग हो गए थे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ‘9वीं पास लालू का बेटा डिप्टी CM, आपका लड़का चपरासी भी नहीं’, प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर तंज

दरअसल बीकानेर जिले में बीजेपी के तीन विधायक हैं। जिसमें बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, नोखा से बिहारीलाल बिश्नोई और लूणकरणसर से सुमित गोदारा हैं। वसुंधरा की करीबी सिद्धि कुमारी से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और यूनुस खान मुलाकात कर चुके है। विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भी वसुंधरा कैंप से आते हैं और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी से उनके नजदीकी संबंध हैं।

विज्ञापन

इधर, सिद्धि कुमारी, राजे के दौरे को लेकर अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुकी हैं तो विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भी मुकाम में राजे के दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। लूणकनसर से विधायक सुमित गोदारा की करें तो गोदरा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के करीबी माने जाते हैं और फिलहाल राजे के दौरे से दूरी बना रखी है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola