उदयपुर: पिछले 24 घंटों में उदयपुर में हुई भारी बारिश के कारण यहां के लगभग सभी बड़े बांध और झीलें जलमग्न हो गई हैं। पिछले दो दिनों में इतनी बारिश हुई कि उदयपुर की शान फतहसागर झील के गेट रविवार को खोल दिए गए।
उदयपुर में रविवार को भी झमाझम बारिश का दौर लगा रहा। इससे फतेह सागर झील के जलस्तर में भी बढोत्तरी हुई है। इसके बाद शहर की सबसे खूबसूरत झील फतहसागर का भी जलस्तर बढने पर रविवार को इसके चारों गेट एक-एक इंच खोल दिए गए। इसके साथ ही फतहसाागर पर झरना बहने लगा।
फतहसागर के गेट खुलने की सूचना के साथ ही इसे देखने के लिए मौके पर सैंकड़ो लोगों की भीड़ जमा होती गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने से फतहसागर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फतहसागर झील को लेकर उदयपुर के लोग खासा आकर्षित होते हैं। मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही शहर के लोग इसके लबालब होने और छलकने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके छलकने पर यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है जिसे देखने के लिए लोगों को हुजुम उमड पडता है।
बता दें कि पूर्व में हुई अच्छी बारिश के कारण जहां अधिकांश बांध-तालाब ओवरफ्लो हो गए। वहीं कई ओवरफ्लो होने की कगार पर हैं। 34 फीट क्षमता का मड्डी बांध 33 फीट से ऊपर चला गया। 34 फीट क्षमता वाले देवास बांध का जलस्तर भी 21.2 फीट तक पहुंच गया है। वल्लभनगर बांध भी 10 फीट पार कर चुका है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
9 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
11 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
12 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
12 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines