डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के एनएच 48 पर लेहना घाटी के निकट सवारियों से भरी एक निजी बस पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्री बस ग्वालियर से चित्तौड़गढ़ के मण्डफिया स्थित सांवरिया सेठ मंदिर जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर भारी बारिश के बीच लेहणा घाटी में बस अनियंत्रित हो गई। बस हाईवे पर पलट गई, लेकिन खाई में गिरने से बच गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों के हाथ, पैर, सिर और शरीर पर कई जगह पर चोटें आईं। लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर हाईवे से गुजर रहे लोग दौड़कर आए और बस में से फंसे लोगों को निकालने लगे।
सूचना मिलने पर मौके पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस पहुंची। रतनपुर चौकी से हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कुणाल पंड्या मौके पर पहुंचे। बिछीवाड़ा थाने से एएसआई प्रभुलाल, हेड कांस्टेबल तुलसीराम ने घायलों को एक एक कर बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए बिछीवाड़ा पीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज जारी है। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति की पहचान कल्याण सिंह पुत्र जगराम निवासी इंदौरी जिला भिंड एमपी के रूप में की गई है, जबकि एक बच्ची और युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस तीनों ही शवों को डूंगरपुर हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, हादसे में घायल करीब एक दर्जन यात्रियों का बिछीवाड़ा व डूंगरपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
VIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 mins agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
7 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
8 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
10 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
10 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
11 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
11 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines