जयपुर: राजस्थान विधानसभा का सत्र 19 सितंबर को सवेरे 11 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में गहलोत सरकार अहम बिल पास करवा सकती है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी करवाया जा सकता है। सत्ता और विपक्ष की ओर से रणनीति तैयार की जा रही हैं। माना जा रहा हैं कि ये सत्र छोटा लेकिन हंगामेदार रहेगा और एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा जाएगा।
आपको बता दें विधानसभा का सत्र 28 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था। अब सप्तम सत्र की पुन बैठक शुरू कराई जा रही हैं। पिछले सत्र का सत्रावसान नहीं किया गया था।गहलोत सरकार इस सत्र में महत्वपूर्ण विधेयक पारित करा सकती है। इसमे स्वास्थ्य का अधिकार, जवाबदेही कानून शामिल है।
बता दें कि विधानसभा सदस्यों के वेतन-भत्तों से संबंधित संशोधन विधेयक भी इस सत्र के दौरान सदन के पटल पर रखा जाएगा। राजस्थान विधानसभा अधिकारियों तथा सदस्यों की परिलब्धियां और पेंशन संशोधन विधेयक 2022 भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसे संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल रखेंगे। बता दें कि अगस्त 2019 में विधानसभा सदस्यों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी। विधानसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का 20 सितम्बर को अभिनन्दन होगा।
20 सितंबर को भाजपा करेगी विधानसभा घेराव
उल्लेखनीय है कि बीजेपी लंपी बीमारी के मुद्दे पर 20 सितंबर को विधानसभा घेरने का ऐलान कर चुकी है। 19 सितम्बर से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर बीजेपी गहलोत सरकार को कृषि, पशुपालन और गायों के मुद्दों पर जमकर घेरेगी। किसान और गौमाता के जरिए बीजेपी बड़ा आंदोलन चलाकर को सरकार को बैकफुट पर लाना चाहती है।
वहीं विधानसभा सत्र के दौरान गौवंश में लंपी संक्रमण के पुख्ता इंतजाम नहीं करने, बदतर कानून-व्यवस्था, किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता समेत कई मामलों पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भी तीखीनोंक-झोंक देखी जा सकती है।
बीजेपी विधायक दल की बैठक आज
प्रदेश में 19 सिंतबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर आज बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है। बैठक जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही है। इसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान विधानसभा सत्र की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श होगा।
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
53 mins agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
3 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines