हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिल्म देखकर मिला ठगी का आइडिया, QR कोड से छेड़छाड़ कर लोगों को ऐसे लूटता था

QR Code Scam: दिल्ली साइबर पुलिस ने QR कोड से छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस की टीम ने राजस्थान से 19 साल के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो वो खुद हैरान रह गई. उसने बताया कि वो किस तरह लोगों को ठगता था.

विज्ञापन
Credit: News 24 GFX

साइबर ठग हर दिन लोगों को लूटने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं. वो एक ही झटके में किसी की जीवनभर की पूंजी साफ कर देते हैं. ऐसे ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है.
दिल्ली साइबर पुलिस ने QR कोड से टैंपरिंग के जरिए लोगों को लूटने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. 19 साल के आरोपी पर 1 लाख 40 हजार की ठगी का केस को दिल्ली साइबर पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को मास्टरमाइंड के पास से 100 से ज्यादा एडिटेड और ओरिजिनल QR कोड ,मोबाइल फोन, चैट्स, स्क्रीनशॉट,बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड बरामद किए हैं. दरअसल 13 दिसंबर 2025 को एक ग्राहक चांदनी चौक की एक मशहूर दुकान पर लहंगा खरीदने पहुंचा था. पैमेंट करने के लिए उसने 2 बार QR कोड स्कैन किया. कस्टमर ने पहले 90 हजार और फिर 50 हजार ट्रांसफर किए. बाद में दुकानदार को पता चला कि उसके खाते में ये पैसे आए ही नहीं. शॉप के मालिक ने कस्टमर को जब ये बात बताई तो वो परेशान हो गया, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन FIR दर्ज करवाई. साइबर पुलिस ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए छानबीन शुरू कर दी. उन्होंने दुकान के मालिक, कर्मचारियों और शिकायतकर्ता से बात की और आखिरकार आरोपी को धर दबोचा.

फिल्म से मिला क्राइम का आइडिया

आरोपी ने पूछताछ में ये खुलासा किया कि उसे QR कोड से छेड़छाड़ कर पैसे डायवर्ट करने का आइडिया एक साउथ इंडियन फिल्म Vettaiyan से मिला था. फिल्म में दिखाए गए कॉन्सेप्ट को आरोपी ने मोबाइल इमेज एडिटिंग ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से असल जिंदगी में लागू किया. सबसे पहले उसने दुकानों के असली QR कोड जुटाए, फिर आरोपी ने फिल्म के आइडिया को कॉपी करते हुए QR कोड को एडिट किया. कोड का लुक वही था, लेकिन आरोपी ने उसे अपने बैंक अकाउंट से जोड़ दिया. दुकान पर कोई ग्राहक जब भी पैमेंट करता था, तो वो पैसा ठग के खाते में पहुंच जाता था.

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola