ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार जासूस पकड़े जा रहे हैं। पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे जसबीर सिंह नाम के यूट्यूबर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने जसबीर सिंह को जासूसी नेटवर्क में संलिप्तता के आधार पर अरेस्ट किया है।
पुलिस के अनुसार जसबीर सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संबंध थे। इसके अलावा जसबीर के हरियाणा से अरेस्ट हुई जासूस ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ नजदीकी संबंध थे। जांच में सामने आया कि ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह दोनों पाकिस्तान के नेशनल डे पर दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में आयोजित पार्टी में भी शामिल हुए थे। जसबीर सिंह ज्योति मल्होत्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी नजर आ रहा है। जोकि उसने पाकिस्तान के उच्चायोग में बनाया था।
तीन बार पाकिस्तान गया था जसबीर
पाकिस्तान के उच्चायोग में दानिश ने जसबीर की मुलाकात पाकिस्तान की सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से करवाई। पंजाब पुलिस ने बताया कि जसबीर ने 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। उसके फोन और इलेक्ट्रॅानिक डिवाइस में पाकिस्तान से संबंध रखने वाले नंबर पाए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘वन नेशन, वन हसबैंड स्कीम’ बयान को लेकर बुरे फंसे CM भगवंत मान, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्राेल
पंजाब पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े जाने के डर से जसबीर सिंह ने पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के साथ की गई बातचीत को मिटाने की कोशिश की थी। मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जसबीर सिंह के यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
पंजाब से अब तक 7 लोग अरेस्ट
बता दें कि पंजाब पुलिस ने जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें सुखप्रीत सिंह, करनबीर सिंह, मोहम्मद, गुजाला, फलकशेर मसीह और सूरज मसीह शामिल हैं। इन पर भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान को देने का आरोप है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में आप सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अनुसूचित जाति परिवारों को बड़ी राहत
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
8 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
19 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines