Lakhbir Singh Landa On NIA Radar : कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो के द्वारा भारत पर खालिस्तान को लेकर लगाए गए आरोप के बाद भारत राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने बुधवार को खालिस्तानी आतंकवादियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालक लखबीर सिंह संधू उर्फ ’लांडा’ की गिरफ्तारी के लिए एक बयान में कहा कि जो कोई भी लखबीर के बारे में जानकारी देगा, उसे इनाम दिया जाएगा।
एनआईए की लिस्ट में चार अन्य बीकेआई कार्यकर्त्ता भी शामिल
एनआईए की लिस्ट में चार अन्य बीकेआई कार्यकर्त्ता हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा’, परमिंदर सिंह कैरा उर्फ ’पट्टू’, सतनाम सिंह उर्फ ’सतबीर सिंह’ उर्फ ’सत्ता’ और यादविंदर सिंह उर्फ ’यद्दा’ भी शामिल हैं। रिंदा और लांडा के लिए जहां ₹10 लाख और परमिंदर सिंह कैरा उर्फ ’पट्टू’, सतनाम सिंह उर्फ ’सतबीर सिंह’ उर्फ ’सट्टा’ और यादविंदर सिंह उर्फ ’यद्दा’ के लिए ₹5 लाख के इनाम की घोषणा की गई है।
पाकिस्तान के आतंकी हरविंदर सिंह का करीबी
एनआई की लिस्ट में शामिल लखबीर सिंह लांडा के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बता दें कि वह पंजाब के तरनतारन के रहने वाला है, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 2017 से कनाडा के अलबर्टा में रह रहा है, उसी दौरान वह बीकेआई में शामिल हुए, लांडा पाकिस्तान के आतंकवादी हरविंदर सिंह का करीबी रह चुका है। रिंदा पाकिस्तान का ‘लिस्टिड आतंकवादी’ है और बीकेआई का सदस्य है।
लांडा का रहा है लम्बा आपराधिक रिकॉर्ड
खालिस्तान आतंकी, लांडा का लम्बा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जुलाई 2011 में लांडा के खिलाफ हरिके पत्तन में आर्म्स एक्ट के तहत हत्या का पहला मामला दर्ज किया गया था तब से उसके खिलाफ हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी सहित कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। साल 2022 में मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर ग्रेनेड हमले से जुड़े मामले में एनआईए की उन पर नज़र है , एजेंसी पहले भी उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा कर चुकी है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines