Malkeet Singh aka Nawab arrested in Punjab: पंजाब पुलिस ने हथियाक तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पंजाब के मोहाली में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।
डीजीपी ने दी जानकारी
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर हथियारों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा अंतरराज्यीय हथियार कार्टेल चलाने वाले मलकीत सिंह उर्फ नवाब और गमदूर सिंह उर्फ विक्की को हिरासत में ले लिया है। दोनों के पास से 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन बरामद हुई है।
कौन है मलकीत सिंह उर्फ नवाब?
मलकीत सिंह उर्फ नवाब का कनेक्शन गोपी घनशामपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग से है। मलकीत सिंह पर 30 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के अनुसार मलकीत के पास अब तक 100 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि 2022 में भी मलकीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद से ही वो पुलिस की रडार पर था और अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
पंजाब पुलिस ने ली जुर्म खत्म करने की शपथ
पंजाब पुलिस ने राज्य से जुर्म का सफाया करने की ठान ली है। इससे पहले भी पुलिस ने राजदीप मर्डर केस के आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। DGP गौरव यादव ने आरोपियों के साथ-साथ हथियारों की तस्वीर भी एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। इस पोस्ट में DGP गौरव ने बताया कि जलांधर में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines