फरीदकोट: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 20 लाख की घूसखोरी के मामले में भगोड़े इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एक महंग की हत्या का है, जिसमें कथित आरोपी को क्लीनचिट मिल गई और उसे फिर से आरोपी बनाने के एवज में यह रिश्वत ली थी। इस मामले में ब्यूरो डीएसपी सुशील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो अब न्यायिक हिरासत में हैं।
-
7 नवंबर 2019 को की गई थी फरीदकोट जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरकादास के मुखी संत बाबा दयाल दास की हत्या
दरअसल, फरीदकोट जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरकादास के मुखी संत बाबा दयाल दास की 7 नवंबर 2019 को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके शिष्य बाबा गगन दास के बयान के आधार पर पुलिस ने मोगा जिले के गांव कपूरे के रहने वाले जरनैल दास और कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच की फरीदकोट के डीआईजी सुरजीत सिंह ने मोगा के डीएसपी से जांच करवाई। उन्होंने जरनैल सिंह को क्लीनचिट दे दी, लेकिन बाद में शिकायतकर्ता गगन दास फरीदकोट कोर्ट की शरण में पहुंच गए।
ये भी पढ़ें
लॉ स्टूडेंट से मारपीट, अगवा करने की कोशिश; पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे पर लगे गंभीर आरोप
सरफेस सीडर को CM पंजाब की मंजूरी; किसानों को सिर्फ इतने में मिलेगी 80 हजार की मशीन
कोर्ट के आदेश पर IG ने फरीदकोट के SP गगनेश कुमार, DSP सुशील कुमार, मोगा के DSP और अपने दफ्तर के एसआई खेमचंद पराशर को लेकर SIT बना दी। आरोप है कि इन तीनों पुलिस अधिकारियों (मोगा-फरीदकोट के डीएसपी और फरीदकोट के एसपी) ने कत्ल के आरोपी जरनैल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आईजी का नाम लेकर 50 लाख रुपए की मांग की। 35 लाख में सैटिंग होने के बाद इन अफसरों ने 20 लाख शिकायतकर्ता गगन दास से ले भी लिए। इसके बाद यह बात विजिलेंस ब्यूरो तक पहुंच गई।
विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज की टीमों ने डीएसपी सुशील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर रखा है, वहीं 23 अगस्त को बाबा मलकियत दास ने फरीदकोट की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। साथ ही विजिलेंस ने इंस्पेक्टर खेम चंद पाराशर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ का क्रम जारी है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
36 mins agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
8 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
18 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines