New Toll Rates on Delhi-Chandigarh Highway, चंडीगढ़: महंगाई के इस दौर में जेब ढीली करने वाली एक और खबर आई है। राजधानी दिल्ली से या हरियाणा से चंडीगढ़ जाने के लिए अब लोगों को पहले से ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे। असल में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के गृहजिला अंबाला और प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ को जोड़ते NH-152 पर स्थित दप्पड़ टोल प्लाजा पर वसूली की दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यही कारण है कि यहां से गुजरने वाले हर शख्स को अब यह सफर महंगा पड़ने वाला है।
-
दप्पड़ टोल प्लाजा पर टोल दरों में पिछले साल 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के बाद NHAI ने अब फिर किया सफर महंगा
-
टोल प्लाजा के अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया-31 अगस्त को रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी टोल की बढ़ी हुई दरें
बता देना जरूरी है कि अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अंबाला के बलदेव नगर से जीरकपुर (पंजाब) के बलटाना तक की 36 किलोमीटर की दूरी पंजाब के मोहाली जिले में स्थित दप्पड़ टोल प्लाजा के अधिकार क्षेत्र में आती है। यहां पिछले साल टोल टैक्स में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी, वहीं अब फिर से एक बार यहां से आना-जाना महंगा होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के हालिया फैसले के बारे में दप्पड़ टोल प्लाजा के अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि यहां टोल की बढ़ी हुई दरें 31 अगस्त रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
किस व्हीकल से चलने पर आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा?
- NHAI के ऐलान के मुताबिक कार, जीप और वैन के एक तरफा सफर पर पांच रुपए बढ़ाए गए हैं। अप-डाउन पर भी यह बढ़ोतरी इतनी ही रहेगी, वहीं मासिक पास 130 रुपए महंगा हो जाएगा।
- लाइट व्हीकल और मिनी बस के वन-वे या अप-डाउन पर 10 रुपए तो मासिक पास में 225 रुपए की वृद्धि की गई है।
- बस और ट्रक के सिंगल ट्रिप के साथ-साथ अप-डाउन पर यह बढ़ोतरी 25 रुपए तय की गई है, वहीं बस और ट्रक का मासिक पास बनवाने के लिए 455 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे।
- मल्टी व्हीकल (2 एक्सल) की दरों में एक तरफ के लिए 20 रुपए, अप-डाउन के लिए 40 रुपए बढ़ाए गए हैं तो इनके मासिक पास 725 रुपए और महंगा पड़ने वाला है।
- अर्थ मूविंग और दूसरे हैवी व्हीकल के लिए यह दर सिंगल ट्रिप पर 30 रुपए बढ़ाई गई है। अप-डाउन करनी हो तो 50 रुपए अधिक देने होंगे। इसी के साथ हैवी व्हीकल का मासिक पास अब 970 रुपए महंगा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
9 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
15 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines