Sukhdev Singh Gogamedi Murder Punjab Police Operation Seal: राजस्थान में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है। पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टर और ड्रग्स को लेकर ऑपरेशन सील-5 शुरू किया है। इसके लिए पुलिस ने पंजाब के इंटर स्टेट लगते बाॅर्डर पर 135 जगह पर नाकेबंदी की है।
बता दें पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस को पहले ही बता दिया था कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या होने वाली है। पुलिस ने आशंका जताई थी कि बठिंडा जेल में बंद लाॅरेंस के गुर्गे संपत नेहरा ने इस कांड की पूरी साजिश रची थी। हत्या के लिए प्रयुक्त की जाने वाली एके-47 के बारे में सूचना पंजाब पुलिस की ओर दी गई थी।
यह भी पढ़ेंः छुट्टियों पर घर आए फौजी ने बरसाईं गोगामेड़ी पर गोलियां, जानें कौन है शूटर नितिन
पंजाब पुलिस ने पत्र लिखकर किया आगाह
फरवरी में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश को लेकर पत्र भेजा था। इनपुट होने के बावजूद राजस्थान पुलिस ने इस मामले में लारवाही बरती। परिणामस्वरूप गोगामेड़ी की जान चली गई। पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजी ने यह राजस्थान के डीजीपी को लिखा था। इसके अलावा एटीएस डीआईजी ने एडीजी इंटेलिजेंस को भी पत्र लिखा था। हालांकि सुखदेव सिंह भी पिछले कई सालों से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन गहलोत सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की बजाय और कम कर दी थी।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
15 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
19 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines