Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक सचिन बिश्नोई को हाल ही में अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम को सचिन बिश्नोई को भारत लाने के लिए अजरबैजान रवाना किया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सचिन बिश्नोई कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का भतीजा है, जो पिछले साल मई में हत्याकांड के बाद से फरार है। जांच में सामने आया है कि वह जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके देश से भाग गया था।
टीम में ये अधिकारी हैं शामिल
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम के आज रात तक अजरबैजान पहुंचने की उम्मीद है। एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के दो इंस्पेक्टरों समेत लगभग चार अधिकारियों की संयुक्त टीम को सचिन बिश्नोई के भारत प्रत्यर्पण को सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।
घटना के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सचिन बिश्नोई की संलिप्तता गहन जांच का विषय रही है। उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण से हत्याकांड में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। सचिन बिश्नोई को कुछ दिन पहले अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के आने से उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
मई 2022 में हुई थी हत्या
सचिन बिश्नोई फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर दिल्ली से भाग गया था। बता दें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की 29 मई, 2022 को मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन बाद, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में इस वारदात को स्वीकार किया था।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines