Punjab Sacrilege Incident: पंजाब के मंसूरपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को कहा कि बेअदबी की घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मंसूरपुर के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ट्वीट कर ये भी बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
भाजपा नेता सिरसा ने किया ट्वीट
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया और स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि मंसूरपुर (पंजाब) में आज श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी होने का बेहद दुख है। इस घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पंजाब के हालात बिगड़ते जा रहे हैं, क्योंकि पंजाब को केजरीवाल दिल्ली से चला रहे हैं। आम आदमी पार्टी का पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किसी पंजाबी को बर्दाश्त नहीं है।
भाजपा नेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें कथित तौर पर उस गुरुद्वारे के अंदर के दृश्य दिखाए गए थे जहां घटना हुई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि गोराया के पास मंसूरपुर गांव में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को देखकर बहुत दुख हुआ। एक आदमी ने तंबाकू चबाने के बाद सीट पर उगल दिया। पंजाब AAP जानबूझकर असामाजिक तत्वों को सांप्रदायिक कृत्यों में लिप्त होने और शांति भंग करने का इशारा दे रहा है। पंजाब में स्थिति चिंताजनक है।
सुखबीर बादल ने घटना की कड़ी निंदा की
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को पंजाब के मंसूरपुर गांव के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह दर्दनाक कृत्य अक्षम्य है।
बादल ने कहा कि मंसूरपुर में गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपवित्रीकरण के जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। मैं सीएम भगवंत मान से पंजाब पुलिस के डीजीपी को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का आग्रह करता हूं।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
12 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
22 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines