Pratap Singh Bajwa: पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं। इस मामले पर आप के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि बाजवा मजाक कर रहे हैं। अरोड़ा ने बाजवा को चुनौती दी कि या तो वे अपनी बात को सिद्ध करें, वरना नेता विपक्ष का पद छोड़ दें। उन्होंने कहा कि असल में बाजवा बीजेपी के संपर्क में हैं और वो हाल ही में बेंगलुरु से लौटे हैं। वहां भी बीजेपी के नेताओं से मिलने गए थे। अरोड़ा ने कहा कि उनके भाई फतेह जंग बाजवा जब बीजेपी में गए थे, तब क्या प्रताप बाजवा को पता था?
यह भी पढ़ें:राजस्थान विधानसभा में नहीं थम रहा हंगामा, सुबह से 5 बार कार्यवाही स्थगित; माफी मांगने को लेकर बढ़ी खींचतान
अरोड़ा ने कहा कि अगर बाजवा की बात सही भी मान ली जाए तो तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। आप के 32 और कांग्रेस के 15 विधायकों को मिला दें तो तब भी 47 विधायक बैठते हैं। यह बहुमत के आंकड़े से दूर है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पास तब भी बहुमत रहेगा। मनीष सिसोदिया के पंजाब के स्कूलों के दौरे पर अरोड़ा ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है और पार्टी नेतृत्व चाहता है कि पंजाब सरकार लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाए।
यह भी पढ़ें:एसपी पर जानलेवा हमला करने वाले 3 सिपाहियों समेत 4 लोगों को 10 साल की जेल, जानें मामला
बता दें कि बाजवा ने 32 विधायकों के समर्थन के अलावा कहा था कि कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हो सकते हैं। इससे संकेत मिलता है कि भगवंत मान सरकार गिरने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार गिराने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं होगी, भाजपा ही ऐसा करेगी। आप के शासन में हवाला के जरिए हजारों करोड़ रुपये ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में गए हैं। आप नेता नील गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी को प्रताप बाजवा पर नजर रखनी चाहिए।
पंजाब में कई अधिकारियों पर गिरी गाज
गर्ग के अनुसार पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू कर रखा है। चुनाव में किए वादों को पूरा किया जा रहा है। पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के आरोप में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के 52 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक के पद से हटा दिया गया है। श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर राजेश त्रिपाठी को सस्पेंड किया गया है। उनके खिलाफ जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
10 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines