Punjabi Girls Reruned From Muscat, कपूरथला: रोजी-रोटी कमाने के इरादे से ओमान के मस्कट में जाकर फंसी और अब राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से भारत वापस लौट चुकी लड़कियों ने वहां के हालात बयां किए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैवल एजेंट किस तरह भारी वेतन देने का लालच देकर लुभाते हैं और फिर वहां यातनाएं झेलने के लिए छोड़ दिया जाता है।
-
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों से अब तक 38 लड़कियों को लाया जा चुका वापस
बता दें कि राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों से अब तक 38 लड़कियों को वापस लाया जा चुका है। इन्हीं में से पांच लड़कियों (जालंधर, फिरोजपुर, मोगा और कपूरथला जिलों से संबंध रखती) ने शनिवार को कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में स्थित निर्मल कुटिया में अपना दुख व्यक्त किया है और अपील की कि माता-पिता अपनी बेटियों को अरब देशों में न भेजें।
जालंधर जिले की एक लड़की ने बताया कि वह पिछले 8 महीने से ओमान में थी। वहां उससे घरेलू काम कराया जा रहा था, लेकिन जब बीमार पड़ी तो उसे वहां प्रताड़ित किया गया और उसका इलाज नहीं किया जा रहा था। उसी की तरह अभी भी कई लड़कियां और वहां फंसी हुई हैं। ट्रैवल एजेंट उन्हें वापस भेजने के लिए 3 से 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पंजाब की एक लड़की को भी मारने की कोशिश की गई।
फिरोजपुर की रहने वाली लड़की ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उसे दुबई के एक मॉल में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। 35 से 40 हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन कुछ दिन दुबई में रखने के बाद मस्कट भेज दिया गया। वहां उससे घरेलू काम कराया जाता था। उसे बहुत कम वेतन दिया जाता था और हमेशा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी तरह जालंधर की एक अन्य लड़की ने कहा कि 1 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान करने के बावजूद उसके एजेंट उसे वापस नहीं भेज रहे हैं। उल्टे वहां उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर दिया गया।
मस्कट में भारतीय दूतावास को धन्यवाद देते हुए, पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने लोगों से उनके द्वारा बनाए गए इस जाल से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, ये सब नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त से अब तक लगभग 15 लड़कियां भारत सरकार और दूतावास के अधिकारियों के सहयोग से अरब देशों से लौट आई हैं। इनमें से 13 मस्कट से और 2 इराक से हैं। लौटी लड़कियों में 2 लड़कियां पश्चिम बंगाल, मुंबई, गुजरात और केरल से लौटी हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
24 mins agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
4 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
23 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines