Punjab PSPCL Sets New Record: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा हैं। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं और अभियान चलाई जा रही है। इसी के साथ राज्य लगातार नई-नई कामयाबी भी हासिल कर रहा है। पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) ने 19 जनवरी, 2025 तक 66914 एमयू की रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति हासिल की है। PSPCL की ये बिजली आपूर्ति पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस बात की घोषणा की है।
PSPCL का प्रयासों का परिणाम
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बिजली आपूर्ति में यह वृद्धि PSPCL के उन प्रयासों को रेखांकित करता है, जो उन्होंने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, पंजाब के लोगों और उद्योगों की बढ़ती बिजली मांगों को पूरा करने के लिए किया है। बिजली मंत्री ने आगे कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पूरी की गई अधिकतम मांग 16058 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है।
निर्बाध बिजली आपूर्ति
उन्होंने कहा कि PSPCL ने बिना किसी बिजली कटौती के पंजाब में सभी कैटेगिरी के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। यह उपलब्धि PSPCL की तरफ से किए गए पर्याप्त प्रबंधों का परिणाम है। जो बिजली आपूर्ति करने के लिए निगम की प्रतिबद्धता को दिखाता है। कोयले पर बात करते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि PSPCL द्वारा रेगुलर और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसकी वजह से तीनों सरकारी थर्मल प्लांट में स्टॉक का अच्छा निर्माण हुआ है।
यह भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद लुधियाना को मिला नया मेयर; AAP की इंद्रजीत कौर संभालेगीं बड़ी जिम्मेदारी
क्या बोले बिजली मंत्री?
बिजली मंत्री ने आगे कहा कि गुरु गोबिंद सिंह थर्मल प्लांट (GGSTP) रोपड़ के लिए मौजूदा स्टॉक का स्तर 42 दिन, गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट (GHTP) लहरा मोहब्बत के लिए 28 दिन और गुरु अमरदास थर्मल प्लांट (GATP) गोइंदवाल साहिब के लिए 40 दिन है। उन्होंने कहा कि PSPCL आने वाले दिनों में धान सीजन के दौरान आवश्यकता के अनुसार कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
1 day ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
2 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines