हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब में एक और गैंगस्टर का एनकाउंटर, अमृतसर में हथकड़ी छुड़ा भाग रहा अमृतपाल ढेर

Gangster Amrit pal killed in Amritsar: पंजाब में इन दिनों पुलिस और अपराधियों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है। ऐसे में लग रहा है कि पुलिस की सख्ती अब अपराधियों पर भारी पड़ने लगी है।

विज्ञापन
Gangster Amrit pal killed in Amritsar

Gangster Amrit pal killed in Amritsar: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एनकाउंटर में 23 साल के गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को ढेर कर दिया। उसके ऊपर 4 लोगों की हत्या का आरोप था। जानकारी के अनुसार वह अमृतसर के भगवां गांव का रहने वाला था।

एनकाउंटर की जानकारी देते हुए एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल को कल पकड़ा गया था। इसके बाद उसने पूछताछ में बताया कि उसने नहर के किनारे 2 हेरोइन छुपा रखी है। इसके बाद पुलिस रिकवरी के लिए उसे लेकर वहां गई लेकिन उसने वहां पहले से छिपा रखी पिस्टल से पुलिस वालों पर धावा बोल दिया।

एक पुलिस अफसर घायल

अमृतपाल पुलिस के हाथ से हथकड़ी छुड़ाकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह भागता रहा। इतना ही वह पुलिस से बचने के लिए फायरिंग भी कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें उसे गोली लगी और उसकी वहीं पर ही मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि एनकाउंटर में उनके एक अफसर को भी गोली लगी है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें