हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab News: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज विजिलेंस के सामने नहीं होंगे पेश, आय से अधिक संपत्ति मामले में होनी थी पूछताछ

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस ब्यूरो की आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को होने वाली जांच टल गई। पूर्व सीएम चन्नी ने अपनी निजी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए 12 अप्रैल को पेश होने में असमर्थता जाहिर की। जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो हेडक्वार्टर पहुंचकर जांच में शामिल होने को कहा है।

विजिलेंस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर

इससे पहले सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम चन्नी को आज पूछताछ के लिए तलब किया था। सूत्रों के मुताबिक चन्नी को व्यक्तिगत रूप से मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया। यह पहली बार था जब चन्नी को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

और पढ़िए – Punjab News: बिजली की बचत के लिए बड़ा फैसला-2 मई से सुबह 7.30 बजे से काम करेंगे सरकारी ऑफिस 

विज्ञापन

सतर्कता ब्यूरो इन आरोपों की जांच कर रहा है कि चन्नी ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सतर्कता ब्यूरो ने पिछले महीने चन्नी को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

पीसीसी चीफ ने साधा निशाना

वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। पंजाब पीसीसी चीफ अमरिंदर सिंह राजा ने आप पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए सरकार चन्नी के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस जांच के बाद चन्नी और मजबूत बनकर उभरेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola