Punjab Mann Govt Tourism Plan,चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम रही है, सरकार एक ओर जहां राज्य में युवाओं को नशे से बाहर निकाल रही है। वहीं, पंजाब की खुबियों को और खूबसुरती को दुनिया के सामने भी ला रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार लगातार पंजाब में टूरिज्म को बढ़ावा दे रही हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की राह पकड़ ली है। सरकार ने इको टूरिज्म, गांव टूरिज्म और पंजाब के सभी टूरिस्ट प्लेस पर सेलिब्रेशन पॉइंट बनाने के लिए नई नीतियां बनाई हैं। इन नीतियों के अनुसार, पंजाब में घूमना का प्रोजेक्ट आम लोगों के बजट में पूरी तरह से फिट हो जाएगा।
पंजाब के इको टूरिज्म प्रोजेक्ट
पहले चरण में सरकार ने पठानकोट, होशियारपुर, रोपड़ और मोहाली में इको टूरिज्म से जुड़े प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। इस साल का बजट पेश करते समय ही सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया था। इन इको टूरिज्म प्रोजेक्ट के साथ लोग पंजाब के अंदर आने वाले समय में सैलानी बोटिंग, पैरा ग्लाइडिंग, बर्ड वॉचिंग और कैंपिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। वहीं, इन इको टूरिज्म प्रजेक्ट से राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इको टूरिज्म प्रोजेक्टों से होने वाले प्रोफिट के 50 प्रतिशत हिस्से को इन इलाकों के विकास पर खर्च किया जाएगा।
ब्लॉगर बताएंगे पंजाब की खूबियां
पंजाब में धार्मिक टूरिज्म सालों से चलता आ रहा है, लेकिन यहां के बार्डर टूरिज्म और इको टूरिज्म का तो कोई जवाब नहीं हैं। हालांकि, इस चीज को लोगों तक पहुंचाने के लिए कभी कोई खास प्रयास नहीं किया गया। इसकी वजह से लोग इस अनमोल खजाने तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। लेकिन पंजाब की नई टूरिज्म नीति के अनुसार अब पूरी दुनिया पंजाब के टूरिस्ट प्लेस की खूबिया और उसके पीछे की ऐतिहासिक कहानियों के बारे में जानेगी और वो भी अपने फोन पर। इसके लिए सरकार ने इन्फ्लुएंसर एम्पावरमेंट पॉलिसी बनाई है। इसके तहत सरकार इन्फ्लुएंसर के जरिए पंजाब के सभी एरिया की कहानियों को लोगों तक पहुंचाएगी। जल्द ही यह मुहिम शुरू होने वाली है।
यह भी पढ़ें: बैरंग लौटी बरात, एक रिवाज पर हुआ विवाद, लड़की के मां-बाप बोले- हमें अब भरोसा नहीं, हमारी बेटी मार दी तो…
पंजाब में बनेंगे सेलिब्रेशन पॉइंट
पंजाब सरकार ने उदयपुर, जौधपुर और जयपुर के तर्ज पर अमृतसर में एक सेलिब्रेशन प्वाइंट स्थापित कर रही है। ये सेलिब्रेशन प्वाइंट काफी बड़ा होगा, जो 50-100 एकड़ में फैला हुआ होगा। इस सेलिब्रेशन प्वाइंट में हर तरह की सुविधा मौजूद होगी, इसमें मैरिज पैलेस, थ्री या फोर स्टार होटल और बैंक्वेट हॉल शामिल है। इसमें सेलिब्रेशन के अलावा, परिवार के साथ ही नए शादीशुदा जोड़े गोल्डन टेम्पल भी जा पाएंगे।
पंजाब का गांव टूरिज्म
पंजाब की मान राज्य के शहर के साथ -साथ गांवों को टूरिस्ट प्लेस बनाने के काम जुटी हुई है। हाल ही में पता चला कि गुरदासपुर जिले के नवां पिंड सरदरां गांव में घूमने के लिए दुनियाभर से लोग आते है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस गांव को बेस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
9 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
14 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines