Punjab Horticulture Minister Chetan Singh Jodamajra, चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार बागबानी को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बागबानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने गुरदासपुर और पठानकोट के लीची किसानों की परेशानी का समाधान निकालने के लिए अधिकारियों को हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिया है।
अधिकारियों को हिदायत
पंजाब भवन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने गुरदासपुर और पठानकोट के लीची किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया। किसानों की मांग थी कि लीची के बागों के लिए अप्रैल और मई के पीक सीजन में रात के समय 10 घंटे निरंतर बिजली सप्लाई दी जाए। मंत्री चेतन सिंह ने किसानों की मांग को मानते हुए PSPCL के चीफ इंजीनियर सतिन्द्र शर्मा को हिदायत दी और हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
कैबिनेट मंत्री का निर्देश
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने जल संसाधन विभाग के सचिव चन्दर गेंद को निर्देश दिया कि वो सुनिश्चित बनाएं कि नहरों और माईनरों आदि की मरम्मत का काम समय पर पूरा हो जाए। ताकि गर्मियों के मौसम में लीची बागबानों को बिना किसी परेशानी नहरी पानी सप्लाई की जा सके। मंत्री ने कहा कि मार्च और अप्रैल के महीने में नहरी विभाग द्वारा नहरों की मरम्मत का काम शुरू करने से बाग़ों को नहरी पानी की सप्लाई नहीं मिलती, जिससे फल की पैदावार पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बागबानी विभाग की सिफ़ारिश पर बागबानों के लिए 500 से 1000 सोलर पम्पों की संख्या निर्धारित की जाए।
खर्चे घटाने में मदद
मंत्री जौड़ामाजरा ने वन विभाग के अधिकारियों को लीची के बागों के आस-पास कंटीली तार लगाने की योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। बाग़बानी मंत्री ने किसानों को कलस्टर बनाने और मिलजुलकर काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा इस तरह काम करने से उनको उपज के खर्चे घटाने में मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines