Gurdaspur Terrorist Attack: पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुरदासपुर जिले की पुलिस चौकी पर आतंकी हमले का मामला सामने आया है। ऑटो में सवार होकर आए संदिग्धों ने हैंड ग्रेनेड फेंका, जिसके बाद कलानौर कस्बे की बख्शीवाल चौकी में जोरदार ब्लास्ट हुआ। आतंकियों ने बुधवार देर रात को चलते ऑटो से ही ग्रेनेड अंदर फेंका। इसके बाद फरार हो गए। धमाके के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी तक संदिग्धों का सुराग नहीं लग सका है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की है। सुरक्षा एजेंसियों ने ब्लास्ट वाली जगह से सबूत भी जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें:बीकानेर की फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग के दौरान फटा गोला; दो जवान शहीद
वहीं, आतंकी हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने ली है। केजेडएफ की ओर से इस बाबत सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है। आतंकी जिस ऑटो से आए थे, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। अभी मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पंजाब में पिछले 26 दिन में पुलिस चौकी पर यह सातवां हमला है। सभी हमलों के पीछे खालिस्तानी संगठनों ने जिम्मेदारी ली है। 6 ब्लास्ट करने में संदिग्ध सफल रहे, लेकिन एक बम विस्फोट से पहले अजनाला थाने में बरामद कर लिया गया था।
खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने पोस्ट में क्या लिखा?
खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 18 दिसंबर 2024 की रात थाना कलानौर की बख्शीवाल चौकी में जो धमाका किया गया है। वे उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। जत्थेदार भाई रणजीत सिंह जम्मू की अगुआई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस सफल एक्शन की देखरेख भाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मनु अगवान ने की। पंजाब की नौजवानी का शिकार करने वाले अफसर बाहर के हैं, जो सिखों के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। जो लोग पंजाब को बर्बाद करने की कोशिशों में लगे हैं, उनको सफल नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें:दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, जानें कितने दिन रहेंगे बाहर?
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
17 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines